HTML tutorial



]

भांग महोत्सव की शुरूआत,विजिया प्रेमियों के साथ थिरके मदन जैरी,देखें वीडियो


परवान चढऩे लगा होली का रंग
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में होली का रंग परवान चढऩे लगा है। कल गुरूवार को देवी माँ नागणेची जी के मंदिर से होली का विधिवत आगाज हो गया है। जिसके बाद आज सुबह मौहता चौक में भांग महोत्सव की शुरूआत हुई। होली के पर्व पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 11 बजकर 56 मिनट पर भांग महोत्सव शुरू हुआ जो कि अगले सात दिन रोज चलेगा। विजिया प्रेमी बड़ी संख्या में यहां पहुंचते है और आंनद लेते है। आज कार्यक्रम में भाजपा नेता गोकुल जोशी भी मौजूद रहें। इस दौरान होली के कलाकार मदन जैरी भी अपने रंग में नजर आए। होली के पारंपरिक गीतों पर भंाग प्रेमियों के साथ मदन जैरी भी थिरकते हुए नजर आए। आज शाम को नगर सेठ लक्ष्मीनाथ जी मंदिर में भी फागोत्सव शुरू होगा।

Join WhatsApp Group Join Now
error: Content is protected !!