Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। शराब के लिए पैसे नहीं देने पर मारपीट करने और जबरन खाते में 5 हजार रूपए ट्रांसफर करवाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने में टेऊ निवासी सुनिल कुमार ने कोजुराम,ख्ओमप्रकश,मुकेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना बिरमसर में 14 अप्रैल की दोपहर की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों ने उसे रोका और गाली गलौच किया। जिसके बाद आरोपियों ने प्रार्थी से शराब के लिए पैसे मांगे। जब प्रार्थी ने शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और खाते से जबरन 5 हजार रूपए ट्रांसफर करवा लिए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!