Rajasthan News राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा गुरुवार को उदयपुर में खाद बनाने वाली एक फैक्ट्री पर छापा मारा। इस फैक्ट्री में ऑर्गेनिक खाद बनाया जाता है, जिसमें बड़े स्तर पर मिलावट होना सामने आया था। उमरड़ा स्थित पटेल फास्फोरस कंपनी में मंत्री ने खाद के सैंपल लिए। मंत्री ने सैंपल हाथ में लेकर कहा- इसमें मिलावट है। इसके बाद आसपास की फैक्ट्रियों में भी जांच की। मंत्री किरोड़ी ने कहा- ऑर्गेनिक खाद में मिलावट की जानकारी मिली थी।
ये लोग ऑर्गेनिक खाद में मिलावट कर बेचते हैं। मई में अलग-अलग सैंपल लिए गए थे, जो मानकों पर खरे नहीं उतरे। उन्होंने कहा- पहले भी शिकायत मिली थी। केंद्र की टीम भी यहां आकर गई थी। 6 महीने की सब्सिडी इनकी सस्पेंड कर दी थी। फिर भी ऐसे लोग सुधर नहीं रहे हैं। कृषि मंत्री लगातार अलग-अलग जिलों में खाद्य और नकली बीज को लेकर फैक्ट्रियों में निरीक्षण कर रहे हैं।