-प्रभु श्रीराम की नगर अयोध्या जी के भव्य नजारें
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अयोध्या जी में आज भव्य दीपोत्सव मनाया गया। सीएम योगी इस दौरान अयोध्याजी में मौजूद रहें। अयोध्या में 28 लाख दीपों को जलाने का रिकॉर्ड बना। सीएम योगी राम मंदिर में पहला दीप जलाकर दीपोत्सव का शुभारंभ किया। 1600 अर्चकों ने सरयू आरती की। इसके बाद सरयू के 55 घाटों पर दीये जलाए गए।

इससे पहले, भगवान राम, सीता और लक्ष्मण के साथ पुष्पक विमान से पहुंचे। योगी ने उनका स्वागत किया। इसके बाद भगवान रथ पर सवार हुए। योगी ने भगवान का रथ खींचा। प्रभु राम को रामकथा पार्क लाया गया। यहां योगी ने राम की आरती उतारी और राज तिलक किया।

सीएम योगी ने कहा- ये दीप जो आपके द्वारा जलाए जाएंगे, वो केवल दीप नहीं हैं। ये सनातन धर्म का विश्वास है। अयोध्या वासियों का आगे आना होगा। अयोध्या जैसी मथुरा-काशी दिखनी चाहिए। सनातन धर्म ने कभी किसी का अहित नहीं किया, सबको गले से लगाया। जो भी मानवता के मार्ग में बैरियर बनेगा, उसकी वही दुर्गति होनी है, जो यूपी के माफियाओं की हुई।

भगवान राम के स्वागत में जगह-जगह कलाकार नृत्य कर नजर आए। रामायण के प्रसंगों पर आधारित झांकियां सड़कों पर निकाली गईं। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद यह पहला दीपोत्सव है। राम मंदिर में खास रंगोली बनाई गई, जिसमें रंग नहीं, बल्कि फूलों का इस्तेमाल हुआ।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!