पांच मकानों में चोरी का प्रयास,ताले तोड़े और पार किया लाखों का माल

राजस्थान फस्र्ट न्यूज,बीकानेर। सेंधमारी कर लाखों का माल पार करने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के कुंतासर गांव की हे। जहां पर बीती रात को चोरों ने कुंतासर गांव में 5 मकाना में सेंधमारी कर चोरी का प्रयास किया। इस सम्बंध में ओमप्रकाश पुत्र केशराराम ने रिपोर्ट देते हुए बताया कि कुंतासर आबादी में उसका मकान है। जहां पर बीती रात को करीब तीन बजे अज्ञात चोरों ने उसके घर में सेंधमारी करते हुए दो लाख की नकदी,दो जोड़ी पायल,दो जोड़ी सोने की गलसरी सहित अनेक सामान चोरी कर ले गए। वहीं चोरों ने ओमप्रकाश के घर के पास स्थित सोहनलाल के घर में घुसकर बैड़ का सामान बिखेर दिया हालांकि चोरों को कुछ नहीं मिला। वहीं मालाराम,गणेशाराम के घर पर ताले,छत्े,शीशे तोड़कर घर में घुसने का प्रयास किया। इसी गली में स्थित एक अन्य मांगीलाल के घर पर भी चोरों ने प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुए। एक ही रात में पांच घरों में सेंधमारी का प्रयास करने की खबर जैसे ही गांव में फैली। ग्रामीण आक्रोश में है और जल्द से जल्द चोरों को पकडऩे की मांग की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!