महिला से दुष्कर्म का प्रयास,पति के दोस्त पर जबरदस्ती करने का आरोप

राजस्थान फस्र्ट न्यूज,बीकानेर। विवाहिता के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में विवाहिता ने अपने पिता के साथ पहुंचकर नोखा पुलिस थाने में अपने पति के दोस्त रणवीर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाय है। प्रार्थिया ने बताया कि उसका पति शराब पीने का आदि है। जिसके चलते वह शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता है। प्रार्थिया ने बताया कि गुरुवार रात को करीब 10 बजे वह बच्चों के साथ कमरे में सो रही थी। इस दौरान उसका पति नशे में आया। इस दौरान उसके साथ रणवीर सिंह भी था। रणवीर सिंह ने उसके पति को कमरे से बाहर निकालकर उसके साथ बलात्कार करने का प्रयास किया। उसने शोर मचाया, तो आरोपी बाइक लेकर भाग गया। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!