सरपंच के पिता पर कुल्हाड़ी से किया वार,कहा-नहीं करवाना कोई काम

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सरपंच के पिता पर कुल्हाड़ी से वार करने की खबर सामने आयी है। घटना नोखा थाना क्षेत्र की है। इस सम्बंध में विशाल सिंह पुत्र सुमेर सिंह ने नोखा पुलिस थाने में परिवाद दिया है। प्राथी ने बताया कि उसका बेटा अजीतसिंह वर्तमान में ङ्क्षसजगुरू का सरंपचख् है। जिसके चलते गांव में ग्रेवल सड़क का काम चल रहा है। प्रार्थी ने बताया कि आज सुबह वह अपने भाई अमर सिह के साथ नरेगा के काम पर छोडऩे के लिए गया। जहां पर पहुंचते ही भरत ङ्क्षसह,भोजराज सिह वहां पर आए। इस दौरान वहां पर दोनो गाली गलौच की और धमकी देते हुए कहा कि हमें गांव में कोई काम नहीं करवाना है। जिसके बाद एक ने जान से मारने की नियत से कुल्हाड़ी से एक पैर पर वार किया। जिससे पैर पर चोट लगी। जिसके प्रार्थी की जेब से 4 हजार रूपए निकाल लिए। मौके पर खड़े एक व्यक्ति को दोनो ने जाति सूचक गालियां निकाली और कहा कि हम तेरे हाथ की टँकी का पानी थोड़ी पिएंगे। प्रार्थी ने बताया कि 3 जनवरी को आरोपित ने उसके बेटे अजीत सिंह के साथ मारपीट की थी। जिसका मुकदमा दर्ज है। प्रार्थी ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!