Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

संजय स्वामी

राजस्थान फस्र्ट न्यूज,बीकानेर। भाजपा में बूथ से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक के लिए चुनाव जारी है। जिसे भाजपा ने संगठन पर्व का नाम दिया है। प्रभारी के सख्त निर्देशों के बाद कल रविवार को बीकानेर शहर के 09 मंडल अध्यक्षों क घोषणा कर दी गयी। जिसमें उम्र का पुरा ख्याल रखा गया है। वहीं एक मंडल अध्यक्ष की घोषणा को फिलहाल रोक दिया गया है। भाजपा शहर में गंगाशहर मंडल अध्यक्ष की घोषणा को एकबारगी रोका गया है। इस सम्बंध में भाजपा से जुड़े पदाधिकारियों का कहना है कि संगठन ने अगर रोका है तो बहुत सोच समझ के फैसला लिया गया है।

युवा मोर्चा के मैन बॉडी में भी रूका गंगाशहर मंडल
गंगाशहर उपनगर क्षेत्र में आने वाला गंगाशहर मंडल की घोषणा पहली बार नहीं रूकी हे। इससे पहले भी जब युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष ने मंडल अध्यक्षों की घोषणा की थी तो गंगाशहर मंडल अध्यक्ष का नाम रोक दिया गया था। जिस पर काफी मंथन और ङ्क्षचतन के बाद  का एलान किया गया था। एक बार फिर गंगाशहर मंडल के नाम रूकना के बाद चर्चा तेज हो गयी है कि आखिर हर बार गंगाशहर मंडल की घोषणा क्यों रूक जाती है। चर्चा तो यह भी है कि यहंा पर कई दिग्गजों ने इसे अपनी प्रतिष्ठा का सवाल बना लिया जिसके चलते यह घोषणा एकबारगी रोक दी गयी है।

सदस्यता अभियान में अव्वल रहने वाला पदाधिकारी हुआ सक्रिय
गंगाशहर मंडल अध्यक्ष को लेकर कई स्थानीय दिग्गज नेताओं के चहेतों के बीच एक सक्रिय पदाधिकारी ने भी अपना नाम इसके लिए आगे कर दिया है। बीते दिनों चले सदस्यता अभियान में इस पदाधिकारी ने बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को सदस्य बनाया था और बीकानेर में टॉप पांच में उस पदाधिकारी का नाम था। गंगाशहर मंडल अध्यक्ष के लिए पदाधिकारी की पैरवी करने वाला तो कोई नहीं दिखाई देता है लेकिन यह पदाधिकारी अपने काम के बूते बीकानेर से लेकर जयपुर तक अपने नाम की चर्चा करवा चुका है। ऐसे में माना जा रहा है कि इसी पदाधिकारी के कारण एकबार के लिए गंगाशहर मंडल की घोषणा को रोक दिया गया है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!