Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बहन से मिलने गई बुजुर्ग महिला की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना जेएनवीसी पुलिस थाना क्षेत्र की है। इस सम्बंध में मृतक के रिश्तेदार मदन ङ्क्षसह ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि 2 अगस्त को उसकी बड़ी माँ अपनी बहन से मिलने के लिए आयी हुई थी।
इसी दौरान उसकी बड़ी माँ सीता देवी पत्नी भोपालसिंह निवासी चुरू की तबीयत खराब हो गयी। जिसे पीबीएम में भर्ती करवाया गया। जहां पर 5 अगस्त को सीता देवी की मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।