राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। आरएएस के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों के तबादलें किए गए है। इस सम्बंध में पुलिस मुख्यालय ने आदेश जारी किए है। आदेशों के अनुसार 45 अतिरिक्ति पुलिस अधीक्षकों को इधर से उधर किया गया हे। बीकानेर शहर में एडिशनल एसपी दीपक शर्मा को बहरोड़ भेजा गया है। वहीं उनकी जगह पर सौरभ तिवाड़ी का चित्तौडग़ढ़ से बीकानेर शहर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लगाया गया है। महेन्द्र सिंह राजवी को जैसलमेर से बीकानेर एटीएस में लगाया गया है।