विवाहिता को जहर देकर हत्या करने का आरोप

राजस्थान फस्र्ट न्यूज,बीकानेर। ससुराल पक्ष द्वारा विवाहिता को जहर देकर मारने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में बज्जू पुलिस थाने में देणोक के रहने वाले सुखाराम पुत्र फगलाराम ने मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि घअना 7 अगस्त की शाम को 5 बजे के आसपास की है। प्रार्थी ने मृतका के पति दिनेश,ननद रूखमा,जेठ हुकमाराम,सकी,मृतका की सास के खिलाफ आरोप लगाया है। प्रार्थी ने बताया कि आरोपित उसकी भांजी को लगातार परेशान कर रहे थे। इसी के चलते आरोपित ने उसकी भांजी को जहर देकर हत्या कर दी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!