राजस्थान 1st न्यूज़,बीकानेर। बकरी चराने से मना करने पर मारपीट कर हजारों रुपये छीन ले जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में नोखा पुलिस थाने में चरकडा निवासी पुखराज ने रामूराम और उसकी पत्नी,बच्चों पर आरोप लगाया है। परिवादी ने बताया आरोपित की बकरी उसके खेत में चर रही थी । जब परिवादी ने मना किया तो आरोपित ने उसके साथ मारपीट की और उसके पास से 18000 रुपये छीनकर ले गए। परिवादी ने बताया की इस दौरान आरोपित उसके पास से जबरन दो बकरे भी ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!