Accident News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सवारियों से भरी बस से टक्कर के बाद कार में ब्लास्ट हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना नेशनल हाइवे-11 पर रतनगढ़ के टिडियासर टोल के पास की है। जहां पर रतनगढ़ (चूरू) निवासी ज्वेलर ओमप्रकाश सोनी कार से फतेहपुर (सीकर) की तरफ जा अरहे थे। वहीं बस जयपुर से चूरू की ओर जा रही थी।


इस दौरान टिडियासर टोल प्लाजा से करीब एक किलोमीटर पहले चार नंबर मोड़ के पास कार-बस में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस दौरान कार में रखे सीएनजी सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ और आग लग गई। ज्वेलरी व्यवसायी को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला।
दमकल से आग पर काबू पाने के बाद शव को बाहर निकाला जा सका। दमकलकर्मियों और पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद जली हुई कार से शव बाहर निकाला। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया, पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर जाम खुलवाया।


