अनियंत्रित होकर पलटी कार, चार युवक घायल-Accident News 

Accident News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अनियंत्रित होकर तेज रफ्तार कार के पलट जाने और सड़क किनारे बनी दुकान के शटर से टकरा गयी। इस हादसे में चार युवक घायल हुए है। जिनको आसपास के लोगों के सहयोग से अस्पताल ले जाया गया है। घटना चुरू के गाजसर रोड़ की है। जहां पर तेज रफ्तार कार पलट गई और सड़क किनारे बनी दुकान के शटर से टकरा गई। इस हादसे में कार में सवार चार युवक घायल हो गए।

 

जानकारी के अनुसार घायल चारों युवक झुझुनूं के रहने वाले है और चुरू आए हुए थे। ये युवक चूरू से आगे भालेरी की तरफ जा रहे थे, तभी गाजसर रोड पर उनकी तेज रफ्तार कार पलट गई और दुकान के शटर से जा टकराई। हादसे में घायल हुए चारों युवकों का डीबी अस्पताल में इलाज किया गया। फिलहाल, सभी घायलों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!