हादसे पे हादसे, बिजनेसमैन की कार टे्रलर से भिड़ी, पति-पत्नी सहित चार की मौत-Accident News 

Accident News राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। प्रदेश में लगातार हादसों में पूरे के पूरे परिवार खत्म हो रहे है। दो दिनों पूर्व सीकर में हादसे में 6 लोगों की मौत हो गयी। वहीं गुरूवार को सवाई माधोपुर में हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी। वहीं शुक्रवार अलसुबह चित्तौडग़ढ़-उदयपुर नेशनल हाईवे पर दूसरे लेन में सामने से आ रहे ट्रेलर से बिजनेसमैन की कार भिड़ गई।

 

इस हादसे में बिजनेसमैन, उसकी पत्नी सहित 4 लोगों की मौत हो गई। उनका 6 साल का बच्चा बाल-बाल बच गया। कार सवार शादी समारोह से लौट रहे थे। दुर्घटना गुरुवार रात करीब 2 बजे भादसोड़ा इलाके के नरबदिया गांव के पास हुआ। जानकारी के अनुसार हाईवे पर अचानक कोई जानवर आ गया। उसे बचाने के चक्कर में कार डिवाइडर से टकरा गई।

 

उसके बाद दूसरी लेन में सामने से आ रही ट्रेलर से भिड़ गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। पुलिस के अनुसार हादसे के समय कार की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे नुकसान और ज्यादा हुआ। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। चारों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए चित्तौडग़ढ़ जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!