मजदूरी कर घर जा रहे युवक का फिसला पैर,पानी में गिरने से मौत-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। मजदूरी कर घर जा रहे युवक का पैर फिसलने से पानी में गिरने से मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना जामसर पुलिस थाना क्षेत्र के कंवरसेन नहर लिफ्ट विपूल फैक्ट्री के पास 20 जून की शाम को 7 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में मृतक के पिता केशराराम ने रिपोर्ट दी है।

 

परिवादी ने बताया कि उसका बेटा गोङ्क्षवद रिको खारा में मजदूरी करता है। परिवादी ने बताया कि उसका बेटा मजदूरी कर घर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में नहर में लगे पोल से गांव की तरफ जाते समय पैर फिसल जाने से नहर में गिर गया। जिसके चलते उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!