Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। काम करते समय अचानक से चक्कर खाकर गिरे युवक की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना जेएनवीसी पुलिस थाना क्षेत्र की है। इस सम्बंध में पेमाराम रोड़ उदासर निवासी गोकुलराम ने रिपोर्ट दी है।


परिवादी ने बताया कि 5 अक्टूबर को दिन में उसका बेटा किशोर खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक से उसे चक्कर आ गए और वह गिर गया। जिसके बाद अचेत अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपेार्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



