Rajasthan News राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। प्रदेश की सियासत से मंंत्री को काले झंडे दिखाने पहुंचे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को पीटने की खबर सामने आयी है। आरोप है कि भाजपा कार्यकताओं ने यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पीटा। मामला उदयपुर के भुवाणा चौराहे की है। जहां पर गरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा डेकोरेटिव पोल और स्ट्रीट लाइट का लोकार्पण करने आए थे। इसी दौरान विवाद हो गया। लोकार्पण के बाद जब मंत्री खर्रा अपनी गाड़ी की तरफ जा रहे थे।


इस बीच सामने से यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अरमान जैन पहुंचे। अरमान ने कहा- मंत्री जी मुझे आपसे बात करनी है। ये ठीक नहीं कर रहे हैं। अरमान के हाथ में काले झंडे थे। यह देख भाजपा कार्यकर्ताओं ने तत्काल अरमान जैन के हाथ से काला झंडा छीन लिया।
अरमान को मंत्री खर्रा से दूर करते हुए हाथापाई शुरू कर दी। इसी दौरान वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने अरमान जैन को छुड़ाया। इसके बाद में यूथ कांग्रेस के नेता और दो कार्यकर्ताओं ने मंत्री खर्रा मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस पर पुलिस ने अरमान और दो अन्य युवाओं को पकड़ कर गाड़ी में बैठा लिया।
यूथ कांग्रेस में राष्ट्रीय सचिव अरमान जैन ने कहा- जिन अधिकारियों से गलती हुई है। उन पर कार्रवाई करनी चाहिए। लेकिन इन लोगों ने हमारी बात सुनने की बजाय हमारे साथ हाथापाई की है।






