दूध एकत्रित करने वाले युवक के साथ मारपीट कर छीने हजारों रूपए

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। रास्ते के बीच में खड़ी बाइक को लेकर विवाद हो जाने और मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में नापासर पुलिस थाने में राजेश नाम के युवक ने मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 16 नवंबर की सुबह की है। परिवादी ने बताया कि वह अपने नित्यकर्म से नौरंगदेसर से शेरेरा दूध एकत्रित करने के लिए जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में आरोपी की बाइक रास्ते के बीच में खड़ी थी।

 

जब उसने अपनी पिकअप का हॉर्न बजाया तो अशोक आया और उसका गला पकड़कर गाड़ी से बाहर निकालते हुए मारपीट की। इस मारपीट में उसका चश्मा टूट गया। परिवादी ने रिपोर्ट देते हुए बताया कि आरोपी ने उसके गाड़ी में रखे 80 हजार रूपए छीन लिए और कहा कि तेेरे भाई को तोड़ था लगता है तुम भूल गए हो। ऐसा कहकर मोबाइल तो वापिस फेंक दिया लेकिन पैसे ले गए। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!