सड़क पर चलती गाड़ी बनी आग का गोला,देखें वीडियो


राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर।
बीती रात को सड़क पर चल रही गाड़ी के आग का गोला बन जाने की खबर सामने आयी है। घटना बीकानेर-नोखा के बीच की है। जहां पर बुद्धरों की ढ़ाणी शर्मा होटल के पास देर रात को एक वैन जा रही थी। इसी दौरान अचानक उसमें आग लग गयी। गाड़ी में मौजूद लोगों ने समय रहते गाड़ी से उतर गए। जिसके चलते किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार सड़क पर चल रही गाड़ी में धुआं उठने के बाद उसमें सवार लोगों ने गाड़ी को जैसे ही सड़क के किनारे रोका। इसी दौरान उसने आग पकड़ ली और गाड़ी सवार किसी तरह बाहर निकलने में कामयाब हो गए। आग लगने के कारण गाड़ी पुरी तरीके से जल गयी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!