
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। आगामी 18 जनवरी को बाबा रामदेव मंदिर माणक पैलेस के पीछे होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन शिवाजी बस्ती गंगाशहर के पोस्टर का विमोचन आज श्री श्री 108 भावनाथ महाराज ( मंहत गौशाला कानासर फांटा , रामदेव मंदिर , खारा ) व महंत योगी विलास नाथ महाराज ( चैननाथ जी महाराज का धूणा, शिव मंदिर, वैद्य मघाराम कॉलोनी, बीकानेर )
के कर कमलों द्वारा किया गया ।



विराट हिन्दू सम्मेलन आयोजन समिति के रामसुख, अमोलक, भंवर कुम्हार, रूपसिंह, भूराराम कुम्हार, बद्रीप्रसाद नाई, रामेश्वर, जीतू छते वाले, हुलास भाटी, वीरेंद्र, देव टाक, रामलाल, पूनम सहित मातृशक्ति व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


