राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। दो गैंगस्टर की लव स्टोरी को लेकर फिल्म बनने जा रही है। डायरेक्टर करण गुलियानी इस फिल्म को बना रही है। यह फिल्म राजस्थान की लेड़ी डॉन अनुराधा और लॉरेंस गैंग से जुड़े गैंगस्टर काला जठेडी की लव स्टोरी पर आधारित है।

डायरेक्टर करण के अनुसार एक खबर ने चौंका दिया था। खबर थी कि कुख्यात गैंगस्टर काला जठेड़ी ने राजस्थान की लेडी डॉन अनुराधा चौधरी से शादी कर ली। डायरेक्टर ने कहा कि यह पढ़कर मेरे दिमाग में सवाल आया कि इन दोनों का प्यार कैसे हुआ होगा, क्योंकि उनका पूरा जीवन अपराध से जुड़ा था। इसी सोच ने मुझे फिल्म बनाने के लिए प्रेरित किया।

करण ने आगे कहा, यह सिर्फ क्राइम की कहानी नहीं है, बल्कि यह दिखाएगी कि प्यार कितनी बड़ी ताकत हो सकता है। मैंने इस कहानी पर काफी रिसर्च की है। सबसे पहले मैंने काला जेठड़ी और अनुराधा जी से संपर्क किया। शुरुआत में वे थोड़ा डाउटेड थे, लेकिन तीन महीने बाद उन्होंने मुझे बताया कि वे चाहते हैं कि मैं ही यह फिल्म बनाऊं। उनकी जिंदगी के बारे में और उनके अनुभवों को जानने के बाद मुझे फिल्म का फोकस साफ हो गया।

करण ने बताया कि फिल्म की स्क्रिप्ट पर अभी काम चल रहा है। हमारी टीम हर महीने एक हफ्ते तक उनके साथ रहती है। हम अनुराधा से मिलकर उनके असली अनुभवों को जानने की कोशिश कर रहे हैं। इस फिल्म में कुछ फिक्शनल एलिमेंट्स होंगे, ताकि कहानी दिलचस्प बने, लेकिन असली चीजें भी नजर आएंगी। फिल्म का मेन मैसेज यही रहेगा कि प्यार किसी भी चीज से बड़ा होता है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!