Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बहन से मिलने जा रहे भाई की अचानक चक्कर आकर गिरने से मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना छतरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र में 21 जुलाई की है। इस सम्बंध में कुसुमदेसर रतनगढ़ के रहने वाले दीपचंद पुत्र बीरबलराम ने रिपेार्ट दी है।
परिवादी ने बताया कि उसका 30 वर्षीय भाई मनोज कुमार अपनी बहन से मिलने उसके घर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में अचानक उसे चक्कर आ गए और वहगिर गया। जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।