ट्रेन में देशनोक जा रहे युवक की मौत,पटरियों के पास मिला था शव

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। ट्रेन से देशनोक जा रहे युवक की मौत का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में नोखा पुलिस थाने में वार्ड नम्बर 25 के रहने वाले कानाराम पुत्र हरिराम नायक ने मर्ग दर्ज करवायी है। घटना रेलवे पटरी के पास रोही बीकासर 12 अक्टूबर की सुबह की है। इस सम्बंध में परिवदी ने बताया कि उसका छोटा भाई मदनलाल घर से देशनोक जाने के लिए ट्रेन से रवाना हुआ। नोखा रेलवे स्टेशन से बैठकर देशनोक जा रहा था। इसी दौरान बीच रास्ते में ट्रेन से गिर गया। जिसके चलते उसे गंभीर चोटें लगी और मौके पर ही मौत हो गयी। प्रार्थी ने बताया कि उसके भाई का शव रेल पटरी के पूर्व दिशा में पत्थर के पास पड़ा मिला था। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!