You are currently viewing बीकानेर के ये नेता जन्मे थे विजयदशमी पर इसलिए नाम है विजय,सेवा कार्यो के साथ मनाया जन्मदिन

बीकानेर के ये नेता जन्मे थे विजयदशमी पर इसलिए नाम है विजय,सेवा कार्यो के साथ मनाया जन्मदिन

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर के एक ऐसा नेता जिनका जन्म विजयदशमी के दिन हुआ। जिसके चलते उनका नाम उसी नाम पर रखा गया। जी हाँ विजयदशमी के दिन जन्म लेने वाले विजय आचार्य। जो कि वर्तमान में भाजपा के शहर जिला अध्यक्ष है और पूर्व में राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सदस्य रह चुके हैं। विजय आचार्य के जन्मदिन पर किसान मोर्चा द्वारा सेवा कार्य के साथ विजय आचार्य का जन्मदिन मनाया गया। किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष चन्द्र मोहन जोशी ने बताया कि विजय आचार्य आम कार्यकर्ताओं की बात को अहमियत देते हैँ इसलिए कार्यकर्ताओं में उनके प्रति अपार प्रेम है। जोशी ने बताया कि जन्मदिन पर किसान मोर्चा द्वारा सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया।

किसान मोर्चा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने गायों को हरा चारा खिलाकर इस दिन को यादगार बनाया। इस दौरान किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष चंद्र मोहन जोशी, जिला महामंत्री पूनम चंद पूनिया,जिला उपाध्यक्ष राहुल पारीक, छतर सिंह चौहान, जिला मंत्री गोपाल सिंह खींची, सुरेंद्र बिश्नोई, ललित झवर, बहादुर बिश्नोई, सुनील गोदारा, दिनेश ओझा, भवानी सिंह खारा उपस्थित रहे ।
सदस्यों ने गायों को चारा खिलाकर जिला अध्यक्ष विजय आचार्य की लंबी उम्र की कामना की । कार्यक्रम ने सभी को एकजुट होकर सेवा कार्य करने की प्रेरणा दी और विजय आचार्य के जन्मदिवस को और भी खास बना दिया।