शहर में अजगर मिलने की सूचना से हड़कंप,देखें वीडियो

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर शहर में आज सुबह उस समय हड़कंप मच गया। जब एक घर की छत पर अजगर मिलने की खबर सामने आयी। घटना जयपुर रोड़ पर स्थित खाटूश्याम जी नगर की है। जहां पर सुबह सुरेन्द्र ङ्क्षसह कस्वां के घर की छत पर अजगर आराम कर रहा था। जैसे ही घर के लोगों ने अजमर को देखा तो हड़कंप मच गया। मौहल्ले के लोग सहम गए और अपनी छतों पर चढ़ गए। वहीं कुछ लोग इसे मोबाइल में कैद करने लगे।

जिसके बाद इसकी सूचना वन विभाग को दी गयी। घटना की सूचना मिलते ही विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अजगर का रेसक्यू किया गया। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुँचकर इलाके को घेर लिया और अजगर को बड़ी ही फुर्ती से काबू किया। वन विभाग के सीताराम स्वामी ने बताया कि वैसे तो बीकानेर क्षेत्र में अजगर नहीं पाए जाते। इलाका हाईवे से लगता है हो सकता है यह अजगर किसी गाड़ी के जरिए यहां आ गया है। अजगर के इस रेस्क्यू ऑपरेशन को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुट गई। फिलहाल अजगर को वन विभाग की टीम को सौंप दिया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!