संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत,पीहर पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। मामला पूगल थाना क्षेत्र से जुड़ा है। इस सम्बंध में मृतका के पीहर पक्ष ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए विवाहिता की हत्या कर देने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। इस सम्बंध में राववाला निवासी पप्पुराम पुत्र आसुराम ने मृतका के पति श्योपतराम, सोना देवी, हंसराज, मुकेश, छैलू देवी नायक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। परिवादी ने बताया कि उसकी बेटी शारदा का विवाह आरोपित श्योपतराम के साथ वर्ष 2022 में हुआ था। शादी के बाद से आरोपी दहेज की मांग को लेकर उसे तंग-परेशान कर रहे थे। परिवादी ने आरोप लगाया है कि आरोपित ने गुरुवार रात को शारदा की हत्या कर शव फंदे से लटका दिया। आरोपियों ने इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने एक आरोपित को राउंड भी किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!