चप्पे-चप्पे पर होगी नजर,गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं,व्यवस्था के लिए सैकड़ों पुलिसकर्मी रहेंंगे तैनात

बुराई पर अच्छाई की जीत
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। आज देशभर में रावण और उसके परिवार के पुतलों का दहन किया जाएगा और बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व मनाया जाएगा। बीकानेर में भी अनेकों स्थानों पर रावण का दहन किया जाएगा। बीकानेर के धरणीधर में संभाग का सबसे बड़ा रावण करीब 85 फीट का होगा। वहीं करणी ङ्क्षसह स्टेडियम,पोलिटेक्निक कॉलेज मैदान,मुरली मनोहर मैदान मेंं भी रावण दहन होगा। रावण दहन से पहले शहर के अलग-अलग स्थानों से झांकिया निकलेगी। जिसको लेकर पुलिस टीमें पुरी तरीके से मुस्तैद रहेगी। व्यवस्था बनाए रखने के लिए 450 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। चार एएसपी, सात डीवाईएसपी, 15 इंस्पेक्टर, 24 एसआई, 44 एएसआई और 364 कांस्टेबल-हेड कांस्टेबल की ड्यूटी लगाई गई है।
पुलिस टीमें इस बात का विशेष ध्यान रखेगी कि संवेदनशील व अति संवेदनशील स्थानों पर आपत्तिजनक नारे न लगें। एसआई व उससे ऊपर की रैंक के अधिकारी अपनी सर्विस रिवाल्वर और जवान अपना डंडा साथ रखेंगे। होमगार्ड के 150 जवानों में से 50 करणीसिंह, 45 पोलीटेक्निक कॉलेज, 25 मुरली मनोहर और 30 धरणीधर मैदान पर ड्यूटी करेंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!