राजस्थान 1st न्यूज, बीकानेर। बिजली कंपनी के कर्मचारी की करंट लगने से मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र की है। जहां पर कंपनी का कर्मचारी काम कर रहा था। इसी दौरान करंट लगने से उसकी मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार कर्मचारी तेजकरण मेघवाल है। परिजनों और मौहल्लेवासियों ने कंपनी पर आरोप लगाते हुए मोर्चरी के बाहर धरना लगाया है। आरोप है कि बिजली कंपनी ने अपने कर्मचारी को सेफ्टी नहीं दी। जिसके चलते उसकी मौत हो गयी।
