रेलवे स्टेशन से बच्चा गायब,सीसीटीवी में कैद हुई घटना

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर रेलवे स्टेशन से बचा गायब हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना 27 सितम्बर की है। इस सम्बंध में जीआरपी थाने में भी रिपोर्ट दी गयी है। जानकारी के अनुसार एक महिला बच्चे को उठाकर ले गयी। जो कि सीसीटीवी में भी दिखाई दे रही है। बच्चे का नाम सोनू पुत्र बन्ने सिंह बंजारा है और करीब 6 वर्ष का है। बच्चे के कान छिंदे हुए है और दाहिने कान में चांदी की बाली है। बच्चे के पीले रंग की टीशर्ट और नीले रंग की पेंट पहने हुए है। जिस किसी को भी दिखे तो 9413127070,01512226155 पर सूचना दें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!