जहरीले पदार्थ का सेवन करने से दो की मौत

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। जहरीला पदार्थ के सेवन से दो लोगों की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। जहां पर एक युवक और महिला की मौत हो गयी है। इस सम्बंध में मृतकों के परिजनों रिपेार्ट दी है।
लूणकरणसर थाना क्षेत्र के रोही खोखराणा में भीयाराम पुत्र बन्नाराम खेत में स्प्रे कर रहा था। इसी दौरान भूलवश कीटनाशक पी लिया। जिसके चलते उसकी मौत हो गयी। इस सम्बंध में मृतक के बड़े भाई नारायण राम ने मर्ग दर्ज करवायी है।
वहीं बज्जू पुलिस थाने में गीता पत्नी मदनलाल खेत में काम कर रही थी। इसी दौरान उसके स्प्रे का सेवन कर लिया। जिससे उसकी मौत हो गयी। इस सम्बंध में मृतक के भाई बालुराम ने मर्ग दर्ज करवायी है। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!