टैंकर से टकराई तूफान गाड़ी,8 की मौत,16 घायल

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गयी। हादसा बीती रात को सिरोही में हुआ है। जहां पर नेशनन हाईवे नम्बर 27 पर उदयपुर-पालनपुर फोरलेन हाईवे पर पिंडवाड़ा थाना क्षेत्र में कैंटल पुलिया के पास हुआ। तूफान गाड़ी में सवार सभी लोग उगनासार (उदयपुर) से सिरोही होते हुए पाली के नाकोड़ा मंदिर में मजदूरी करने के लिए जा रहे थे। कैंटल पुलिया के पास तूफान गलत साइड में जाकर सामने से आ रहे टैंकर से भिड़ गई। हादसे में तूफान गाड़ी चकनाचूर हो गई। कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला। एंबुलेंस से सभी घायलों को इलाज के लिए पिंडवाड़ा के सरकारी अस्पताल लेकर गए। तूफान गाड़ी कट से टर्न लेकर रॉन्ग साइड में आ रही थी। सामने से एक टैंकर आ रहा था। दोनों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। गाड़ी में 29 लोग सवार थे। इनमें से 8 की मौत हो गई। 16 लोग घायल हैं। 5 लोग सुरक्षित हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!