राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर पुलिस का ऑपरेशन नीलकंठ के तहत नशीले पदार्थो के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। लगातार कार्रवाई की इस कड़ी में नोखा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों की स्मैक के साथ चार को गिरफ्तार किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बनवारीलाल मीणा, सीओ जरनैल सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी अरविंद कुमार की टीम ने यह कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर दबिश देकर एक घर से लाखों की स्मैक, दो स्कार्पियों के साथ करीब डेढ़ लाख की नकदी और चार को गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस टीम ने शिशपाल, शेर, मनोज़, कृष्ण के कब्जे से करीब 53 लाख की अवैध नशीले पदार्थ 265 ग्राम स्मैक जब्त की साथ ही बिक्री के 1 लाख 60 हजार रूपए भी बरामद किए। पुलिस ने मौके से अवैध मादक पदार्थो के परिवहन में प्रयोग किए जाने वाले दो स्कार्पियों को जब्त किया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई करने वाली टीम में तनसुखराम, जगदीश, नरेश कुमार, रामेश्वर, पवन कुमार, सतीश कुमार, दिनेश और रामेश्वर शामिल रहें।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!