राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ पोस्ट करने को लेकर पुलिस अलर्ट मोड़ पर है। इसी को लेकर बीकानेर के मुक्ताप्रसाद पुलिस को सूचना मिली कि एक हथियार के साथ युवक द्वारा पोस्ट की गयी। जिसके बाद पुलिस टीम अलर्ट हुई और थानाधिकारी विजेन्द्र सीला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस टीम ने रामदेव नाम के युवक के पास पहुंची और पोस्ट के बारे में जानकारी जुटाई। जांच के दौरान सामने आया कि पोस्ट में दिख रहा हथियारनुमा बंदूक खिलौने वाला बंदूक है। जिस पर पुलिस ने 170 बीएनएस के तहत युवक को पकड़ा और न्यायालय में पेश करके पाबंद करवाया है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी विजेन्द्र सीला, मुन्नाराम, सहीराम, छगनलाल शामिल रहें।



