राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर शहर में सीवर के कार्य के दौरान लापरवाही से जुड़ी खबर सामने आयी हे। घटना फड़बाजार क्षेत्र के गैरसरियों के मोहल्ले की है। जहां इन दिनों सीवर लाईन को दुरस्त करने का कार्य किया जा रहा है लेकिन आज अचानक सीवर का पानी लोगों के घरों में घुस गया। जिसके चलते अंडरग्राउंड़ में रखा पानी तैरने लगा। गनीमत रही कि बड़ा हादसा नहीं हुआ है।

कांग्रेस नेता आजम कायमखानी ने विरोध जताते हुए कंपनी को 48 घंटे में व्यवस्था ठीक करने का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर आने वाले दो दिनों में व्यवस्था ठीक नहीं हुई तो पुरे शहर में सीवर से जुड़े काम को रोका जाएगा। आजम कायमखानी ने बताया कि सीवर का पानी घरों में घुसने से फर्नीचर सहित अन्य सामान खराब हो गया। गनीमत रही कि पानी के चलते किसी तरह का शार्ट सर्किट या करंट नहीं आया अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।



