राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर पुलिस का ऑपरेशनल नीलकंठ के तहत नशीले पदार्थो के खिलाफ एक्शन जारी है। एसपी मुदृल कच्छावा के निर्देशन में लगातार बीकानेर जिले की पुलिस नशीले पदार्थ जब्त कर रही है। इसी कड़ी में नापासर पुलिस ने थानाधिकारी सुषमा कुमारी के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन के सामने कार्रवाई करते हुए एमडी के साथ पांच को गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस टीम ने पंजाब नंबर की कार में सवार करण, देवेश, रामदेव, जस्सु, विश्व को पकड़ा है। जिनके पास से पुलिस ने 14.13 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी जब्त की है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक पंजाब नंबर की कार को भी जब्त किया है। फिलहाल आरोपियों से पुछताछ की जा रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी सुषमा कुमारी के साथ प्रदीप कुमार, गोगराम, चुन्नीलाल, रामुदान शामिल रहें।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!