राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। शहर में दिनदहाड़े व्यक्ति से हजारों रूपए, मोबाइल छीन ले जाने की खबर सामने आयी है। इस सम्बंध में बीछवाल पुलिस थाने में रामपुरा बस्ती निवासी अशोक कुमार मीणा ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना लालगढ़ रेलवे स्टेशन के पास 6 मई की शाम को 7 बजे के आसपास की है।

 

इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि अज्ञात लोगों ने उसके साथ छीना झपटी की। परिवादी के अनुसार आरोपी ने उसके पास से रेलवे का कार्ड जिसमें करीब 8-9 हजार रूपए थे, 3500 रूपए नकद, मोबाइल छीनकर ले गए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!