राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। घरों में घुसकर मोबाइल चोरी के मामले में पुलिस ने एक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई हनुमानगढ़ के टिब्बी पुलिस ने की है। पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से 17 मोबाइल भी बरामद किए है। आरोपी की पहचान हनुमानगढ़ जंक्शन निवासी विजय (के रूप में हुई है, जिसके खिलाफ पहले से चोरी और आबकारी अधिनियम के तहत चार मामले दर्ज हैं। यह कार्रवाई 3 मई को टिब्बी थाने में दर्ज एक रिपोर्ट के आधार पर की गई। शिकायतकर्ता ने बताया था कि 3 मई की रात उसके घर से मोबाइल फोन चोरी हो गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। तकनीकी और मानवीय सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने सुरेशिया निवासी विजय को गिरफ्तार किया।

 

आरोपी विजय से पूछताछ के दौरान चोरी की कई अन्य वारदातों का भी खुलासा हुआ। इसके बाद पुलिस ने उसके पास से कुल 17 मोबाइल फोन बरामद किए, जिनमें 14 एंड्रॉयड और 3 कीपैड फोन शामिल हैं। पुलिस अब यह जानने का प्रयास कर रही है कि आरोपी ने जिले और आसपास के क्षेत्रों में कितनी और चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!