राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। ऑपरेशन नीलकंठ के तहत पुलिस का एक्शन लगातार जारी है। बीकानेर एसपी मुदृल कच्छावा के निर्देशन में लगातार नशीले पदार्थ जब्त किए जा रहे है। इसी कड़ी में रणजीतपुरा पुलिस ने रामू फांटा के पास 7 मई की शाम को यह कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने धमेन्द्र के पास से तीन प्लास्टिक के कट्टों में कुल 52 किलो अवैध डोडा जब्त किया है। पुलिस ने दोनो के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है । पुलिस पुछताछ में आरोपी ने अवैध डोडा सुभाष से लाना बताया।




