राजस्थान 1st न्यूज, बीकानेर। बीसी के नाम पर रूपए हड़पने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में कोलायत पुलिस थाने में मण्डाल चारणान के रहने वाले चन्द्रनाथ ने हंसानाथ, फौजीनाथ, रणजीत,रामस्वरूप व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना वार्ड नंबर 7 उपरला बास में 7 मई को सुबह 4 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में परिवादी ने बताया कि आरोपियों ने एकराय होकर अपराधिक षडय़ंत्र रचते हुए बीसी के नाम पर उससे 98000 रूपए हड़प लिए। जब प्रार्थी ने उससे पैसे वापिस मांगे तो देेने से इंकार कर दिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!