राजस्थान 1st न्यूज़,बीकानेर। राजस्थान पुलिस में तबादले किए गए हैं। विभाग ने कई अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है । जिसका बीकानेर में भी असर होगा। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। 84 अधिकारियों को इधर उधर किया गया है। जिनमे बीकानेर में भी बदलाव हुआ है । श्रवण कुमार को बीकानेर से धौलपुर, दीपक कुमार को सीबी सीआईडी बीकानेर से गंगानगर,अजय सिंह को बाड़मेर से बीकानेर,अमरजीत चावला को खाजूवाला से बीकानेर RAC, सुभाष गोदारा को हनुमानगढ़ से बीकानेर, सुरेश शर्मा को सीकर से बीकानेर, प्रशांत कौशिक को गंगानगर से बीकानेर लगाया गया है।









