राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। प्याज के बीच नशीले पदार्थ छिपाकर ले जाने की खबर सामने आयी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नशीले पदार्थो के साथ एक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कालु पुलिस ने की है। पुलिस टीम ने गश्त के दौरान एक ट्रक को रोका और उसके चालक से पुछताछ की। संदिग्ध लगने पर ट्रक की तलाशी ली गयी।

तलाश के दौरान ट्रक में भरे प्याज के बीच छुपाकर ले जा रहे डोडा को जब्त किया है। पुलिस ने ट्रक से 2 किलो से अधिक प्याज जब्त किया है। मौके से पुलिस ने ट्रक ड्राइवर दुर्गाराम पुत्र पूर्णाराम को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है । कार्रवाई करने वाली टीमें भोलाराम, सुनील कुमार, राजवीर, कालुराम, सुदंरलाल शामिल रहें।



