राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हेा जाने की खबर सामने आयी है। जिसके बाद मृतका के परिजनों ने हत्या का शक जताते हुए रिपोर्ट दी है। मालमा चुरू के सादुलपुर के वार्ड 38 की है। जहां पर एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के पिता ने अपनी बेटी की मौत पर संदेह जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पॉ स्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतका के पिता शहीद लुहार निवासी वार्ड 58, पिपली चौक, झुंझुनूं ने राजगढ़ थाने में मर्ग रिपोर्ट दर्ज कराई है।

शहीद लुहार ने बताया कि उसकी बेटी नाज़मीन बानो की शादी वर्ष 2017 में वार्ड 38, राजगढ़ निवासी मो. हसन से हुई थी। 6 मई को सुबह करीब 10 बजे ससुराल वालों ने नाज़मीन की मृत्यु की सूचना दी। घटना के बाद राजकीय उप जिला अस्पताल राजगढ़ में मृतका के पीहर और ससुराल पक्ष के सैकड़ों लोग जमा हो गए। सूचना मिलने पर एसआई कमलेश सैनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर मर्ग रिपोर्ट दर्ज कर ली है।



