राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। रास्ता रोककर मारपीट करने और गले में पहनी सोने की चैन, हजारों रूपए छीन ले जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में नापासर पुलिस थाने में शेरेरा निवासी नंदकिशोर ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना राणीसर जीएसएस से पास 4 मई की रात की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि आरोपीने उसका रास्ता रोककर मारपीट की। जिसके बाद आरोपी ने उसके गले में पहनी सोने की चैन, 8800 रूपए छीनकर भाग गए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!