राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। ग्राम विकास अधिकारी के साथ अभद्रता करने और राजकार्य में बाधा उत्पन्न करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने में मोमासर ग्राम विकास अधिकारी रामसिंह मीणा ने रामनिवास के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना मोमासर में 6 मई की सुबह 7 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि आरोपित ने उसके साथ गाली गलौच की और राजकार्य में बाधा उत्पन्न की। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




