राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पैसों की नाजायज मांग को लेकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में मुक्ताप्रसाद पुलिस थाने में बजरंग धोरा के सामने रहने वाले शाहरूख खान ने नबी व सात-आठ अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना बजरंग धोरा के पास 5 मई की दोपहर की है।

इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि आरोपित ने उससे पैसों की नाजायज मांग की। जब उसने देने से मना किया तो आरोपित ने उसके साथ गाली गलौच की और मारपीट की। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



