राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। गंगाशहर क्षेत्र में व्यक्ति का शव मिलने की खबर सामने आयी है। घटना गंगाशहर पुलिस थाना क्षेत्र के उदयरामसर बाईपास पर आसोपा धोरे के पास की है। जहां पर बीती रात को कुटिया रूपी कमरे में एक व्यक्ति का शव मिला जो कि सोया हुआ प्रतीत हो रहा था। सूचना मिलते ही सामाजिक संगठनों के सेवादार और गंगाशहर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जिसे सामाजिक संगठनों के सेवादार और पुलिस टीम द्वारा एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल के लिए रवाना किया गया।

बताया जा रहा है कि शव काफी दिनों पुराना सा है ।मृतक की पहचान तो नहीं हो पायी है लेकिन बताया जा रहा है कि बाबा के रूप में रहने वाले व्यक्ति को मणिनाथ के नाम से जाना जाता था। इस दौरान खादिम खिदमतगार सोसायाटी, असहाय सेवा संस्थान के हाजी जाकिर, हाजी नसीम, राज कुमार, सोयेब भाई, मो जुनैद ख़ान, अब्दुल सतार, इमरान, रमजान भाई, आयुब छिपा राजकुमार खडग़ावत आदि मौजूद रहें।



