राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। दुनियाभर में बीते करीब डेढ़ महीने से जारी तनाव के बीच अब राहत की खबरें निकलकर आ रही हे। अमेरिका और ईरान की भी सकारात्मक बातचीत हो रही है। ऐसे में दोनो के बीच समझौते और सीजफायर को लेकर आने वाले समय में बड़ा एलान हो सकता है। वहीं इजराइल और लेबनान 10 दिन के बीच भी सीजफायर हो गया है। जो कि आज रात ढ़ाई बजे से लागू होगा।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भी इसमें अपनी सहमति दे दी है। ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर बताया कि उन्होंने लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ औन और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बातचीत की, जिसके बाद यह सहमति बनी। उन्होंने बताया कि वह नेतन्याहू और जोसेफ औन को वॉशिंगटन में बातचीत के लिए आमंत्रित करेंगे। इस हफ्ते वॉशिंगटन में दोनों देशों के बीच 34 साल बाद पहली बार सीधी बातचीत हुई थी, जिसमें अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो भी शामिल थे।
ट्रम्प ने कहा कि उन्होंने उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, विदेश मंत्री रुबियो और जॉइंट चीफ्स चेयरमैन जनरल डैन केन को निर्देश दिए हैं कि वे दोनों देशों के साथ मिलकर स्थायी शांति सुनिश्चित करने की दिशा में काम करें। वहीं अमेरिका और ईरान के बीच भी विभिन्न मुद्दों को लेकर सकारात्मक रूख के साथ बातचीत आगे बढ़ रही है। ऐसे में आने वाले दिनों में बड़े समझौते का एलान हो सकता है।




