राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। लिव-इन पार्टनर पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में नोखा पुलिस थाने में महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला ने रिपोर्ट देते हुए बताया कि वर्ष 2023 से वह आरोपित युवक के साथ लिव इन में रह रही थी।

 

आरोप है कि वर्ष 2023 से 2026 के मार्च तक आरोपी ने उसे डरा धमकाकर शारीरिक शोषण किया। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी जाती थी। लिव-इन पार्टनर 7 मार्च 2026 को मजदूरी के लिए बेंगलुरु चला गया था। प्रार्थिया ने बताया कि इसके बाद उसके घर पर चोरी हो गयी। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!