राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सोशल मीडिया इन्फ्ल्यूसर के घर के आगे से स्कार्पियों चोरी करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में जेएनवीसी थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी की टीम ने की है। इस सम्बंध में 27 मार्च को वल्लभ गार्डन निवासी सुमित्रा राजपुरोहित ने रिपोर्ट देते हुए बताया था कि 26-27 मार्च की रात को करीब तीन बजे के आसपास कोई अज्ञात व्यक्त् िउसके घर के आगे से स्कार्पियों चोरी कर ले गया। जिस पर पुलिस टीम ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की ।

पुलिस टीम ने जांच के दौरान थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी के नेतृत्व में टीम का गठन किया। पुलिस टीम ने लगातार चोरी के प्रकरणों में पूर्व से चालानशुदा अभियुक्तों से पुछताछ की। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी को खंगाला गया। जिसके बाद संदिग्धों को चिहिन्त करते हुए तलाश की गयी। आरोपित द्वारा वाहन को चोरी करने बाद ओसियां के पास एक्सीडेंट की स्थिति में छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मामले में इनपुट के आधार पर रैकी करने वाले बीजाराम को दस्तयाब किया तो आरोपी ने रैकी कर वाहन को अशोक द्वारा चोरी करना स्वीकार किया। जिस पर पुलिस ने बीजाराम को गिरफ्तार किया है। जिसके खिलाफ पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के मामले दर्ज है। पुलिस के अनुसार आरोपी चोरी किए गए वाहनों से अवैध कार्य में उपयोग में लेते थे। बता दे कि चोरी की गयी गाड़ी बीकानेर के सोशल मीडिया इन्फ्ल्यूसर की है।




